ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार में डेंगू का कहर जारी: 14 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, अक्टूबर...

बिहार में डेंगू का कहर जारी: 14 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, अक्टूबर में सबसे अधिक मरीज

29-Oct-2023 07:20 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्यभर में डेंगू के मरीजों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है जबकि डेंगू से अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। खासकर अक्टूबर के महीने में डेंगू का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 381 नए मरीज मिले है।


राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से आंकड़ा तेजी से बढ़ रही है। इस साल अबतक14 हजार 649 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 381 मरीज मिले। केवल अक्टूबर में ही अबतक 7914 मरीज मिले हैं। वहीं पटना में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर डेंगू मरीजों संख्या बढ़ गई। पटना में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 200 पर पहुंचा है। पटना में कुल डेंगू पीड़ित मरीज 6086 हो गये हैं।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भागलपुर में 20, मुंगेर में 17, सीवान में 14 और बेगूसराय में 12 मरीज मिले। राज्य के 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 240 मरीज भर्ती हैं। भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 71, पटना AIIMS में 27, IGIMS में 15, PMCH में 24, NMCH पटना में 21, SKMCH मुजफ्फरपुर में 17, DMCH दरभंगा में 7, ANMCH गया में 13, GMC बेतिया में 6 मरीज भर्ती हैं। डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं, जिमसें बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं।