Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
30-Mar-2021 03:00 PM
ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आ रही है यहां आग में जलने से छह बच्चों की मौत हो गई है। अररिया जिले के कबैया में यह हादसा हुआ है पलासी के कबैया गांव में भूसा घर के अंदर आग लगने की वजह से 6 बच्चे जलकर मर गए हैं। भूसा घर में खेलने के दौरान बच्चे भुट्टा पका रहे थे तभी यह हादसा हुआ। आग इतनी तेज थी की बच्चों को भागने का मौका नहीं मिला। सभी बच्चों की उम्र 5 से 10 साल बतायी जा रही है जो एक ही परिवार के सदस्य थे।
अररिया में दर्दनाक हादसा हुआ। भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए। घटना जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल चुके थे।
घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतकों में 5 वर्षीय अशरफ और 3 वर्षीय गुलनाज, 6 वर्षीय दिलवर, 4 वर्षीय बरकस, पांच वर्षीय बेटा अली हसन और 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है।