ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / बड़ी खबर : बिहार में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, पटना NMCH में...

बड़ी खबर : बिहार में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, पटना NMCH में भर्ती

22-Mar-2020 11:51 AM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार में एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. एम्स में एक मरीज की मौत के बाद NMCH में एक अन्य शख्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है. बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले 38 साल के सैफ अली की मौत हुई है. AIIMS प्रशासन की ओर से मौत की पुष्टि भी की गई है. मुंबई में भी आज एक व्यक्ति की मौत हुई है. 

 देखिए वीडियो :


बिहार में दूसरे मरीज के कोरोना संक्रमित होने की खबर से लोगों में हड़कंप मच गई है. दूसरे मरीज की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है. देश में अब तक कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मरीजों की तादाद 334 पहुंच चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में अब तक 63 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं जबकि केरल में 52, राजस्थान में 25, उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं. देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हुई है.सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 63 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.



जनता कर्फ्यू का असर बिहार की राजधानी पटना में भी दिख रहा है. पटनावासी अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. दुकानें बंद हैं. बाजार में लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं. मॉर्निंग वॉक करने के लिए भी सड़क पर नहीं दिखें. बस सेवा ठप कर दी गई है. ट्रेन की रफ़्तार पर भी ब्रेक लग गया है. 


जनता कर्फ्यू के कारण हिंदुस्तान में आम जान जीवन की रफ़्तार आज थम गई है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पुरे देश में 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों से कोरोना वायरस को हराने के लिए 22 मार्च को एक जनता कर्फ्यू का आयोजन करने का आह्वान किया था. आज उस आह्वान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है.