जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
30-Apr-2021 01:45 PM
SASARAM : बिहार में कोरोना महामारी का कहर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण से जज की मौत हो गई है. संक्रमित पाए जाने के बाद जज को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.
सासाराम में एडिशनल डिस्टिक्ट जज के रूप में तैनात न्यायाधीश पीयूष श्रीवास्तव की मौत कोरोना से हो गई है. पीयूष श्रीवास्तव को लगभग एक सप्ताह से इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उधर दूसरी ओर सासाराम के अंचलाधिकारी राकेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनके संक्रमित होने से अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत छा गया है. वे लोग कोरोना महामारी से भयभीत हैं.
सासाराम अंचल कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों ने बताया कि 27 अप्रैल को सीओ का सैंपल लिया गया था. रिपोर्ट में कोरोना पॉजेटिव पाये गए. उसके बाद सीओ होम क्वारंटाइन हो गए हैं. अब सभी कर्मियों की कोविड जांच करायी जाएगी. आपको बता दें कि सासाराम सदर अस्पताल में वेंटिलेटर बंद पड़ा है. चालू कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से गुहार लगाई है.
जिला स्तर पर सदर अस्पताल में बनाए गए डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में वेंटिलेटर और आइसीयू की सुविधा नहीं रहने से चिकित्सक गंभीर मरीजों को पटना रेफर कर रहे हैं. डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड महामारी में गंभीर मरीजों के लिए आइसीयू व वेंटिलेटर अति आवश्यक है. मानव संसाधन के अभाव में ये दोनों सुविधाएं सदर अस्पताल में उपलब्ध रहने के बावजूद उसकी सेवा लोगों को नहीं मिल पा रही है.