ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में कोरोना से 7 और मरीजों की मौत, इस हफ्ते 35 लोगों...

बिहार में कोरोना से 7 और मरीजों की मौत, इस हफ्ते 35 लोगों ने तोड़ा दम

12-Jul-2020 06:29 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफो तेजी से बढ़ रहा है. राज्य के कई जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस वक्त कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में 7 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 125 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को नियमित अपडेट जारी की गई है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकार्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1266 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16305 हो गया है.


पिछले 24 घंटे में 7 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 7 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 125 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.76%  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


इस हफ्ते 35 लोगों की मौत
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौत हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.


बिहार में अब तक 125 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 125 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 15 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौत हुई है. समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सीवान  6-6 लोगों की मौत हुई है. बेगूसराय, और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है.


इसके आलावा भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


सूबे में 11953 (73.30%) मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 11953 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 73.30% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 962 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


news image

news image