बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात
28-Jun-2020 05:45 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. एक तरफ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गए हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार में यह आंकड़ा 9000 के पार चला गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अब तक 16100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार में भी सिर्फ इस महीने 39 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस महीने 62.90% लोगों की मौत
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 लोगों की मौत हो चुकी है. जब से देश में अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से लेकर 28 जून तक 39 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है. सूबे में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत यानी कि 62.90 % लोगों की मौत सिर्फ इसी महीने हुई है.
बिहार में अब तक 62 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा पटना, दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय 4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.
बिहार में अब तक 9117 मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 138 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 9117 हो गई है. पटना में 500 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर, मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
सूबे में 7156 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 7156 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 226 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.
देश में अब तक 5 लाख 28 हजार 859 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 16 हजार 95 पर पहुंच गई है. मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या इलाजरत मरीजों की तुलना में एक लाख 6 हजार 661 तक ज्यादा हो गई है. अभी तक कोरोना वायरस के तीन लाख 9 हजार 712 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें से 13 हजार 832 मरीज पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं. देश में कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने की दर 58.56 फीसदी है.
👇 यहां देखिये बिहार का पूरा आंकड़ा -


👇 यहां देखिये देश का पूरा डाटा -

