ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में कोरोना से 4 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा डबल...

बिहार में कोरोना से 4 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा डबल सेंचुरी के पार

18-Jul-2020 01:54 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण अब काफी तेजी से बढ़ रहा है. इन दिनों कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण ही राज्य में मरीजों की संख्या 23300 के पार चली गई है. सबसे हैरानी की बात ये है कि हाल के दिनों में स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़े में कमी देखी गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है जबकि इससे पहले गुरूवार को रिकार्ड 17 लोगों की मौत दर्ज की गई थी. यानी कि केंद्र सरकार की माने तो बिहार में 48 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की मौत कोरोना से हो गई, जो कि वाकई चिंता की बात है.


उधर दूसरी ओर, राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां संक्रमितों की संख्या 3216 हो गई है. संक्रमितों की पहचान हो सके, इसके लिए राज्य सरकार ने पटना जिले के शहरी क्षेत्र के 25 स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 896 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 14,997 लोग कोविङ-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 64.36 प्रतिशत है. दिनांक 16 जुलाई के अब तक कोविङ-19 के 901 मामले सामने आये  हैं, जबकि 15 जुलाई एवं पूर्व के 801कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं.


फ़िलहाल में बिहार में कोविड-19 के 8,129 एक्टिव मरीज हैं. सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,273 सैंपल्स की जांच की गयी है और अब तक किये गये कुल जांच की संख्या 3,57,730 है.


news image

news image