Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
15-Jun-2020 12:45 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के कारण 3 और मरीजों की मौत हो गई है। इन E मौतों के बाद अब राज्य में संक्रमण से मरने वालों की तादाद 39 हो गई है। वैशाली,नवादा और कटिहार में एक-एक नए मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। रविवार को बिहार में कुल 186 नए पॉजिटिव केस सामने आए जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 6475 हो गया है।
बिहार में कोरोना से अब तक 3975 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को जिन जिलों में नए मरीजों की पहचान की गई उनमें बांका में 4, भागलपुर में 5, पूर्वी चंपारण में 3, मुजफ्फरपुर में 11, मुंगेर में 2, भोजपुर में 1, बक्सर में 4, सारण में 13, शिवहर में 16, सीतामढ़ी में 24, पटना में 6, नवादा में 6, वैशाली में 4, पश्चिम चंपारण में 7, गोपालगंज में 12, कटिहार में 14, औरंगाबाद में 7, गया में 1, मधेपुरा में 1, लखीसराय में 1, नालंदा में 4, सहरसा 13, समस्तीपुर में 13, सीवान में 12, वैशाली 10 नए मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक के बिहार में कोरोना संक्रमण का दायरा पहले से कम हुआ है। राहत की बात यह है कि बिहार के अंदर मरीजों की ठीक होने की रफ्तार सबसे ज्यादा है। बिहार में रिकवरी रेट 62.5 फीसदी है जो कि राष्ट्रीय औसत 12.6 फीसदी से काफी ऊपर है।