रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
04-Sep-2020 05:20 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार में एक दिन में रिकार्ड 1.5 लाख कोरोना टेस्ट हुए. विभाग के अनुसार 1978 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 741 हो गया है.
बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1435 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 26 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,26,411 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 741 हो गई है.
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1978 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1,44,134 हो गया है. बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,50,195 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 3721205 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,26,411 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 87.70 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 16,981 एक्टिव केस मौजूद हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जिलेवार आंकड़े के मुताबिक पटना में सबसे ज्यादा 263 पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके आलावा अररिया में 117, मुजफ्फरपुर में 134, अरवल में 16, औरंगाबाद में 49, बाँका में 24, भागलपुर में 91, बेगूसराय में 52, भोजपुर में 30, बक्सर में 18, दरभंगा में 37, पूर्वी चंपारण में 84, गया में 52, गोपालगंज में 64, जमूई में 13, जहानाबाद में 19, कैमूर में 4, खगड़िया में 11, किशनगंज में 25, लखीसराय में 29, मधुबनी में 61, मधेपुरा में 51, मुंगेर में 4, नालंदा में 46, नवादा में 88, पूर्णिया में 91, रोहतास में 34, सहरसा में 64, समस्तीपुर में 57, सारण में 63, शेखपुरा में 25, शिवहर में 27, सीतामढ़ी में 54, सीवान में 18, सुपौल में 51, वैशाली में 24 और पश्चिमी चंपारण में 52 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

