Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
25-Dec-2023 04:17 PM
By First Bihar
PATNA: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। पटना में दो और गोपालगंज में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट जेएन-1 के एक संक्रमित मरीज के मिलने के बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन जारी किया है और कोरोना को लेकर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल आने वाले सभी बुखार, खांसी और सांस संबंधी बीमारियों और सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी इंफेक्शन के रोगियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी मरीज की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो जिनोम सिक्वेंसिंग भी की जाएगी।कोविड के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ साथ सभी जिलों के सिविल सर्जन को कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं LLI-SARI के मामलों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। इसके साथ ही साथ अस्पतालों में ऑक्सीजन, आइसीयू, डॉक्टर समेत दवा, बेड और अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिशित करने का निर्देश दिया है। सभी अस्पतालों में मास्क का इस्तेमाल और सैनिटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।