पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब
05-Jan-2022 09:04 AM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA : बिहार में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है. इसको लेकर बिहार सरकार में गाइड लाइन भी जारी कर दी है. वहीं बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना की लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. सिविल सर्जन के नेतृत्व में अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में आई खामियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित एजेंसी पर करवाई की तैयारी है.
अस्पताल के कोविड-19 वार्ड को सभी सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है. सिविल सर्जन ने दावा किया है कि कोरोनावायरस के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही वेंटिलेटर ऑपरेटर की बहाली की प्रक्रिया चल रही है.
वहीं आपको बता दें बिहार में नाइट कर्फ्यू लग गया है. जो फ़िलहाल 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा. जो रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. इसके अलावे सभी जिम मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है.