ब्रेकिंग न्यूज़

Patna High Court Chief Justice : जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना उच्च न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ Bihar jewellery news : हिजाब, नक़ाब, घूंघट और हेलमेट के साथ ज्वेलरी शॉप में नहीं मिलेगी एंट्री, फेस आईडेंटिफाई कर ही होगी खरीदारी JEEViKA Didi Cricket : जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता, नई चेतना अभियान से महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को मिलेगा प्रोत्साहन land mutation Bihar : बिहार में दाखिल-खारिज ने पकड़ी रफ्तार, विजय सिन्हा की सख्ती का दिख रहा असर; इन अंचलों की रही कमजोर स्थिति Bihar Education News : गुरूजी अब भगाएंगे कुत्ते ! नगर निगम का अजीबोगरीब आदेश, टीचर को अब कुत्तों की निगरानी के लिए नियुक्त करने होंगे नोडल अधिकारी; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Teacher News : हेडमास्टर साहब टीचर से कर रहे थे अवैध वसूली, DEO ने जारी किया नोटिस; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Bridge Construction : बिहार में 3 जिलों के 4 लाख लोगों के लिए 25.13 करोड़ की लागत से 500 मीटर लंबा पुल निर्माणाधीन, जानिए क्या है ताजा अपडेट Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में 30 साल पुराने परिसीमन के आधार पर होने जा रहे हैं पंचायत चुनाव, 2.5 लाख से अधिक पदों पर होगा मतदान police officer : बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का तबादला, डीआईजी ने जारी किया आदेश Bihar crime news : तस्करी के माल लदे दो ट्रक थाने से गायब, बिहार में फिर गजब! पुलिस अभिरक्षा पर उठे सवाल

मार्च में महामारी की वापसी से डर, मुंबई और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी कोरोना अलर्ट

मार्च में महामारी की वापसी से डर, मुंबई और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी कोरोना अलर्ट

12-Mar-2021 07:18 AM

PATNA : बीते साल मार्च महीने में कोरोना महामारी ने देश के अंदर अपना पांव फैलाया था और अब एक बार फिर किसी मार्च महीने में महामारी ने वापसी के संकेत देकर लोगों को ख़ौफ़ज़दा कर दिया है। मुंबई और दिल्ली के बाद लोगों को बिहार में भी कोरोना की वापसी का डर सताने लगा है। महाराष्ट्र और दिल्ली के आंकड़े जहां लोगों को डरा रहे हैं वहीं बिहार में भी अचानक से कई जिलों में कोरोना के नए केस मिलने लगे हैं। 


देश की राजधानी दिल्ली में अचानक से कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 400 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। यह बीते 2 महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं। वही महाराष्ट्र में कोरोना के 14317 नए मरीज मिले हैं जो इस साल में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण नागपुर में लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं महाराष्ट्र सरकार ने कई अन्य इलाकों में भी लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। 


हफ्ते भर पहले तक के बिहार के 38 जिलों में से 5 महीनों में ही कोरोना के मरीज मिल रहे थे लेकिन अब राज्य के 15 जिलों में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 45 नए संक्रमित मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को बिहार में 21 नए मरीज मिले जबकि मंगलवार को 41 और बुधवार को मरीजों की संख्या 44 थी। राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 289 हो गई थी जो अब एक बार फिर बढ़कर 323 हो गई है। पटना में सबसे ज्यादा 157 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में एक बार फिर से केस बढ़ने की आशंका जताई जा रही है लिहाजा सतर्कता जरूरी है।