ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बिहार में कोरोना का पूरा आंकड़ा, बोले- सबको मास्क...

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बिहार में कोरोना का पूरा आंकड़ा, बोले- सबको मास्क पहनने की जरूरत नहीं, यहां देखिये आंकड़े

23-Mar-2020 09:58 PM

PATNA : कोरोना से अब तक देश में कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में भी कोरोना के मरीज सामने आने लगे हैं. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सूबे में कोरोना के मरीजों के बाते में स्थिति को स्पष्ट करते हुए आंकड़ा पेश किया. हेल्थ मिनिस्टर ने इसके साथ ही लोगों से घरों में रहकर लॉक डाउन में सहयोग करने की अपील बह की.


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जो सहायता पैकेज की घोषणा की गई है, उसे जनता तक जल्द ही पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कोरोना के संदिग्ध मरीजों के जांच सैंपल को लेकर बताया कि अभी तक कुल 191 सैंपल प्राप्त हुए हैं. जिसमें से कुल 175 रिपोर्ट निगेटिव आये हैं. 3 लोगों का पॉजिटिव रिपोर्ट आया है, जबकि 13 लोगों का अभी प्रोसेस में है. उसकी जांच के परिणाम का इंतजार है.


बिहार में कोरोना से मौत - 1
बिहार में कोरोना के मरीज - 3
बिहार में पेंडिंग रिपोर्ट की संख्या - 13


स्वस्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी लोगों से निवेदन है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें. उन्होंने कहा कि आप मास्क तभी पहने जब आप कोरोना से प्रभावित हों या मरीजों की देखभाल करनी हो. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के लिए एक-एक लैंड लाइन नंबर जारी किया गया है. सभी जिलों के लोगों से कहना है कि आपको कोरोना से जुड़े कोई भी सवाल पूछनी हो तो उस नंबर पर कॉल कर जानकारी लें.