जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
30-Apr-2021 05:03 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
शुक्रवार को बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2003 बैच के आईएएस अफसर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को 31 मई तक ओएसडी के रूप में स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया गया है. साथ ही सरकार ने कोरोना से लड़ाई को लेकर पटना के तीन बड़े अस्पतालों में भी आईएएस अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है.
सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रौशन को पटना पीएमसीएच, समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार को पटना एम्स और उद्योग विभाग के तकनीकी निदेशक पंकज दीक्षित को एनएमसीएच में तैनात किया है. इन सभी अफसरों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. कोरोना महामारी में मरीजों के इलाज और तमाम स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए इन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है.
