RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
22-Jul-2021 08:04 AM
PATNA : बिहार में वित्तीय अनियमितता को लेकर यूं तो कई खबरें आती रहती हैं लेकिन ताजा मामला चुनावी खर्च में फर्जीवाड़े का है। खबर मधेपुरा से सामने आई है, जहां चुनावी खर्च में फर्जीवाड़ा किया गया है। बीते साल में विधानसभा चुनाव के दौरान आवश्यक सामग्रियों को सप्लाई करने वाले सप्लायरों ने भुगतान के लिए जब बिल जमा किया तो पदाधिकारी दंग रह गए।
चुनाव के दौरान स्टेशनरी, खाना-पीना, टेंट और अन्य तरह के सामग्रियों और सेवाओं पर लगभग 23 करोड़ का बिल सप्लायरों ने जमा कराया। पदाधिकारियों को आशंका हुई तो इसकी जांच कराई गई। जांच के बाद बिल घटकर 13 करोड़ पर आ गया। चुनाव के दौरान फर्जीवाड़े का खेल कैसा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 60 रुपये का मिलने वाला फूल झाड़ू लगभग 100 रुपये का दिखाया गया। इसी तरह नारियल झाड़ू जिसकी कीमत बाजार में 50 रुपये के आसपास है उसके लिए भी 100 रुपये का बिल दिया गया था।
इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के तरफ से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई है। कार्यालय ने इस गड़बड़ी की जानकारी दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सप्लायरों के 9 बिल को फर्जी करार दिया है। अब इस मामले में आगे और जांच की जा रही है।