Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल
15-Jul-2020 04:20 PM
PATNA : बिहार में हर कीमत पर विधानसभा चुनाव कराने को तैयार जनता दल यूनाइटेड ने अब और राजनीतिक दलों पर पलटवार किया है, जो चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. बिहार में समय पर विधानसभा चुनाव हो या नहीं इसे लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है. कई विपक्षी दल आयोग से यह मांग कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिए जाएं जबकि जनता दल यूनाइटेड को यह बात नागवार गुजर रही है.
जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने की संभावना हो पर एतराज जताया है. त्यागी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बीच साउथ कोरिया, पोलैंड और सिंगापुर में चुनाव कराए गए हैं. इन देशों में रिकॉर्ड 68 फ़ीसदी तक वोटिंग हुई है, तो बिहार में चुनाव क्यों नहीं कराए जा सकते हैं. त्यागी ने कहा है कि श्रीलंका और बुरुंडी के साथ-साथ कई अन्य देशों में चुनावी प्रक्रिया का दौर जारी है.
अमेरिका जैसे देश में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है. त्यागी ने कहा है कि अमेरिका में 6 राज्यों के अंदर चुनाव के लिए मतदान का काम पूरा हो चुका है. राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. ऐसे में बिहार में चुनाव क्यों नहीं कराया जा सकता.
दरअसल जनता दल युनाइटेड को यह लग रहा है कि कहीं कोरोना का हाल का हवाला देकर बिहार में विधानसभा चुनाव स्थगित ना कर दिया जाए अगर ऐसा हुआ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाएगी और बिहार में राष्ट्रपति शासन लग सकता है. यही वजह है कि जेडीयू अब खुलकर और राजनीतिक दलों पर हमला बोल रहा है, जो चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. त्यजि ने कहा कि जिन्हें हार का डर है, वहीं चुनाव को स्थगित करने की बात कर रहे हैं.