अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Oct-2020 10:45 AM
PATNA : औरंगाबाद के बभंडी में चुनावी रैली करने गये तेजस्वी यादव पर भीड़ में से दो चप्पल फेंके गये थे, जिसमें से एक चप्पल तेजस्वी यादव के हाथों पर जाकर लगा था. जिसके बाद अब चप्पल पर सियासत शुरू हो गई है. पप्पू यादव ने कहा कि यह सब फिक्सिंग है तो वहीं जदयू के अशोक चौधरी ने चप्पल फेंके जाने की निंदा की है.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के सभा में चप्पल फेंके जाने पर कहा कि जिस तरीके से इन लोगों ने टिकट का बंटवारा किया है शायद यह उसी का प्रतिफल दिख रहा है. वहीं पप्पू यादव ने कहा कि यह सब फिक्सिंग है.
जेडीयू के अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के सभा में चप्पल फेंकने को गलत बताते हुए कहा कि कोई भी नेता अगर वोट मांगने जाता है तो इस तरीके का व्यवहार नहीं करना चाहिए. लोकतंत्र में सभी को वोट मांगने का अधिकार है. इस तरह की हरकत को किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने तेजस्वी यादव की सभा में चप्पल फेंके जाने पर कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों को वोट मांगने का पूरा अधिकार है और जो भी व्यक्ति इस तरह की हरकत किसी भी राजनीतिक दल के सभा में करता है, चुनाव आयोग को चाहिए उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के साथ ही साथ कठोर से कठोर सजा का प्रावधान करना चाहिए.
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने भी किसी भी नेता पर यह चप्पल फेकें जाने को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता आपको पसंद नहीं है तो उन्हें वोट न दें या दूसरे तरह का विरोध करें ना कि उनपर चप्पल फेंकने का काम करें.