ब्रेकिंग न्यूज़

सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी की जीत के ऐलान पर हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं

बिहार में चक्का जाम, सरकार से वार्ता फेल होने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन

16-Jan-2021 08:03 AM

PATNA : बिहार में 15 जनवरी से ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की मांग पर ट्रकों का चक्का जाम हो गया. ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है.

बता दें कि राज्य में 12 चक्का वाले ट्रकों पर बालू, गिट्टी सहति अन्य सामाग्री के साथ परिचालन पर रोक के खिलाफ शुक्रवार की आधी रात से ट्रकों की हड़ताल शुरू हो गई है. बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह के मुताबिक पूरे बिहार के ट्रक मालिक हड़ताल में शामिल हो गए हैं. शनिवार की सुबह से हड़ताल का पूरा असर दिखाई देने लगेगा. 

बता दें कि हड़ताल का राजधानी सहित अनय् इलाकों में बाहर से आने वाले फल और सब्जी की कीमतों पर असर पड़ सकता है. एसोसिएशन का कहना है कि 12 चक्के से ऊपर के ट्रकों को मिट्टी और बालू की धुलाई से प्रतिबंधित और 14 चक्के से नीचे की गाड़ियों की बॉडी की ऊंचाई 3 फीट से 3:30 फीट तक ढलाई करने की अनुमति दी गई है. एसोसिएशन सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है. संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार के मुताबिक आंदोलन के दौरान आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी सारी चीजों को शामिल किया जाएगा.