ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

बिहार में बस के किराये में भारी इजाफे की तैयारी, कोरोना की मार झेल रहे लोगों को बड़ा झटका

बिहार में बस के किराये में भारी इजाफे की तैयारी, कोरोना की मार झेल रहे लोगों को बड़ा झटका

26-Jun-2020 07:51 PM

PATNA : कोरोना के कारण पहले से कई तरह की मुसीबत झेल रहे बिहार के लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है. बिहार में बस भाड़े में 30 प्रतिशत की वृद्धि होने जा रही है. लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम को देखते हुए बस मालिकों ने ये एलान किया है.


दरअसल पिछले दिनों में डीजल-पेट्रोल के दाम में भारी इजाफा हुआ है. लिहाजा इसका असर सारी चीजों पर पड़ने जा रहे हैं. कोरोना के कारण पहले से ही मुसीबत झेल रहे लोगों पर नयी गाज गिरने जा रही है. बिहार में बस से सफर करना मंहगा होने जा रहा है. बस मालिक किराये में 25 से 30 फीसदी वृद्धि करने की तैयारी कर रहे हैं.


बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट फेडरेशन अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा कि बस किराये को बढाना वाहन मालिकों की मजबूरी हो गयी है. उदय शंकर सिंह ने कहा कि कोरोना के दौर में डीजल के दाम दस रुपये तक बढ़ोतरी हो चुकी है. तेल की कीमत बढ़ने के कारण वाहन के परिचालन का खर्च काफी बढ़ गया है. ऐसे में बस मालिकों के पास किराया बढ़ाने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है.




हालांकि सूबे में बस किराया तय करने का जिम्मा राज्य सरकार का है. राज्य सरकार की मंजूरी के बगैर बस मालिक किराया नहीं बढा सकते. लेकिन सरकार शायद ही कभी बस मालिकों पर अंकुश लगा पाती है. मीडिया से बात करते हुए पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि पटना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बस से लेकर टेम्पो तक का किराया निर्धारित करता है. इस प्राधिकार के प्रमुख प्रमंडलीय आयुक्त होते हैं. वहीं बसों का राज्य स्तरीय किराया परिवहन विभाग तय करता है. सरकार की मंजूरी के बाद ही किराया बढ़ाया जा सकता है.


एक साल में डेढ गुणा बढ़ेगा बस भाड़ा
हम आपको बता दें कि पिछले साल भी बस मालिकों ने किराये में 25 फीसदी की वृद्धि की थी. अब फिर से 30 फीसदी किराया बढ़ाने की तैयारी है. ऐसे में एक साल के भीतर किराये में डेढ गुणा इजाफा होने जा रहा है. पिछले साल पटना से मुजफ्फरपुर का किराया 90 रूपया था जिसे बढ़ा कर 110 रूपया कर दिया गया था. अब अगर 30 फीसदी किया बढ़ता है तो ये बढ़कर 143 रूपया हो जायेगा.