ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में बेरोजगारों के भरोसे कांग्रेस, डिजिटल रैली के जरिये मिस्ड कॉल अभियान...

बिहार में बेरोजगारों के भरोसे कांग्रेस, डिजिटल रैली के जरिये मिस्ड कॉल अभियान की शुरुआत

05-Sep-2020 02:13 PM

PATNA : बेरोजगारी के मुद्दे पर छिड़ी राष्ट्रव्यापी बहस के बीच कांग्रेस बिहार में इसका चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने बिहार में बेरोजगारी को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने का फैसला किया है. इसके लिए यूथ कांग्रेस के साथ जुड़कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार रणनीति पर काम कर रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से आज डिजिटल रैली के जरिए बेरोजगारों को जोड़ने के अभियान की शुरुआत की गई.


कांग्रेस अब बेरोजगार फोन के जरिए और मिस्ड कॉल सेवा के जरिए बेरोजगारों को अपने साथ जोड़ने का अभियान चला रही है. पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, यूथ कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की गई. बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल भी इस मौके पर मौजूद रहे. 


आपको बता दें कि इस अभियान के तहत सभी शिक्षित एवं अशिक्षित बेरोजगार युवाओं को जोड़ने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है. इस रैली का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 'रोजगार दो' डिजिटल रैली कोई चुनावी रैली नहीं, बल्कि बिहारी युवाओं का नीतीश और मोदी सरकार के खिलाफ ऐलान-ए-जंग है.