बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए..
04-Oct-2021 08:34 PM
PATNA : बिहार में त्योहारों के समय में पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है. सूबे के कई जिलों के एसपी और रेल पुलिस को चौकन्ना रहने की चेतावनी दी गई है. खुफिया विभाग की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी कि आईएसआई के आतंकी बिहार को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं.
हमले की आशंका को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय से स्पेशल ब्रांच के डीआईजी ने भागलपुर सहित सभी जिलों को पत्र लिखकर सतर्क किया है. पत्र में यह भी कहा गया है कि पाक की इस साजिश को विफल करने के लिए पुलिस अन्य एजेंसी से भी संपर्क और समन्वय स्थापित कर काम करें. पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि "पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई त्योहार के समय भारत में प्लास्टिक लंच बॉक्स के आकार में आईईडी (आईईडी) से विस्फोट कराने की साजिश रच रहा है."
पुलिस मुख्यालय ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इस बात की जानकारी दी है कि आतंकियों के लिए मैटेरियल और वित्तीय सहयोग की व्यवस्था भी की जा रही है. पर्व-त्यौहार के मौके पर विभिन्न जगहों पर लोगों की भीड़ इकट्ठी रहती है. उन जगहों को ही आतंकी निशाना बना सकते हैं. इसलिए सभी जिलों की पुलिस को सावधान और चौकन्ना रहने की जरूरत है.
भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि रेंज के तीनों ही जिलों में आगामी त्योहार के समय कड़ी सुरक्षा रहेगी. सतर्कता को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा.