NEET student case : CBI ने तेज की जांच, मामा-मामी से पूछताछ; प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों से भी होगी इंक्वायरी; IO रौशनी को भी इन सवालों का देना होगा जवाब AI course Bihar : बिहार के इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में फ्री में होगी AI की पढ़ाई, इतने पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली Indian Railway : 10 ट्रेनों से हटाया सुपरफास्ट दर्जा, अब किराया हुआ कम; लिस्ट में आपके रूट की भी ट्रेन शामिल Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल
06-Mar-2024 07:59 AM
By First Bihar
PATNA : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने कैंडिडेट तय करने में जूट गई है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा में भी कैंडिडेट तय करने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को बिहार भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई और इसमें कई एजेंडों पर बातचीत हुई है।
दरअसल, पार्टी ने बीते दिनों अपनी 17 सीटिंग सीटों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए थे। मंगलवार को बिहार प्रभारी ने हरेक पर्यवेक्षक से एक-एक कर बातचीत की। पर्यवेक्षकों ने औसतन चार-छह नाम एक-एक लोकसभा क्षेत्र के लिए दिए हैं। चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर विचार किया गया। अब जल्द ही हर एक लोकसभा के लिए तीन-तीन नामों का चयन किया जाएगा। इसके बाद यही सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।
मालूम हो कि, दिल्ली में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में इन्हीं नामों पर विचार किया जाएगा। बैठक में पार्टी ने पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल को चुनाव समिति का सचिव बनाया गया। इस बैठक डिप्टी सीएम सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा सह प्रभारी सांसद दीपक प्रकाश, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद सुशील कुमार मोदी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित अन्य नेता शामिल हुए।
आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने में चंद दिन ही बचे हैं, पर अब-तक बिहार में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में दोनों ही गठबंधन दलों के बीच पेंच फंसा हुआ है। राज्य में 40 सीटें हैं। इनमें 17-17 सीटें पिछले चुनाव में एनडीए के तहत भाजपा-जदयू तथा छह लोजपा को दी गयी थीं। इस बार एनडीए में पिछले साल से ज्याद दल जुड़ गये हैं। इसको लेकर इस बार सीट बंटवारे की क्या कसौटी होगी, इसपर अब भी मंथन जारी है।