बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Nov-2022 03:25 PM
MUZAFFARPUR: मुजप्फरपुर जिले से बिजली विभाग का नया कारनामा सामने आया है। यहां एक उपभोक्ता की शिकायत है कि उसका घर पिछले 12 साल से बंद था। इसके बावजूद उसे 36629 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है। उपभोक्ता का कहना है कि उसके जितने भी बिल बकाया था वह सभी 2009 में ही क्लियर कर दिया गया था।
मड़वन के महम्मदपुर खाजे के रहने वाले अनवर अली बिजली विभाग की करतूत से परेशान हैं। दरअसल, वे पिछले 12 साल से परिवार के साथ असम में रह रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 36629 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया है। अनवर ने बताया है कि 2009 में 30 अप्रैल को उन्होंने ओटीएस के तहत अप्लाई किया था, जिसमें 14447 रुपये बिजली बिल जमा किया था। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बिजली औप्प्ली बंद नहीं किया गया।
अनवर के चाचा अली हुसैन भगवानपुर में बिजली विभाग के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। मड़वन के महम्मदपुर खाजे के उपभोक्ता के चाचा भगवानपुर स्थित बिजली कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पा रहा है।