ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में भू-माफिया का आतंक, ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में फैलाई सनसनी, जबरन निर्माणाधीन दीवार को तोड़ा

05-Oct-2023 06:19 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में भू-माफिया का हौसला इतना बुलंद है कि वे जमीन के लिए गोलीबारी तक करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जमीन मालिक के बीच दहशत फैलाने और उनकी जमीन किसी तरह हासिल करने के लिए ये लोग ऐसा कर रहे है। ताजा मामला सहरसा जिले का है जहां जमीन को खाली कराने के लिए भू-माफिया ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र के अति व्यस्तम इलाका महावीर चौक का है। जहां हथियार से लैस करीब आधा दर्जन बदमाऱों ने दिनदहाड़े दस राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची उससे पहले सभी मौके से फरार हो गये। 


घटना के संबंध में पूरब बाजार की रहने वाली महिला अनिता टेकरीवाल ने बताया कि महावीर चौक पर उनकी जमीन है जिसपर बाउंड्री का काम चल रहा है। महिला के पति अक्सर बीमार रहते हैं, जिसका फायदा कुछ भू-माफिया उठाना चाहता है। जमीन पर कब्जा करने के लिए ये लोग दहशत फैलाने के लिए अक्सर गोलीबारी की घटना को अंजाम देता है। इसी कड़ी में भू-माफियाओं ने दिनदहाड़े उनकी जमीन पर आकर हथियार के बल पर पहले काम रुकवा दिया। उसके बाद करीब आठ-दस राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी। 


पीड़ित महिला के अनुसार भू-माफिया द्वारा पहले इस इलाके की बिजली कटवा दी गयी थी फिर आज गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। बिजली काट दिये जाने कारण बाउंड्री निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज नहीं आ सका। पीड़िता का आरोप है कि इसमें शहर के बड़े भू-माफियाओं का हाथ है। जो पुलिस की सांठ-गांठ से उनकी जमीन को हड़पना चाहता है। 


इससे पूर्व भी उनकी जमीन पर भू-माफियाओं ने गोलीबारी की थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं आज भी घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी अपराधी भाग चुके थे। वहीं घटना के बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था, मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह से अपराधियों ने बीच बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है, उससे पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठना लाजमी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।