बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Jun-2024 07:55 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के कारण त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों में गर्मी के रेड अलर्ट जबकि पांच जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के पांच जिलों खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प.चंपारण, पू.चंपारण, छपरा, सीवान और गोपालगंज में गर्म दिन रहने की संभावना है।
उधर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं जबकि राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसरा, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। बता दें कि सोमवार को पटना समेत राज्य के बीस जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे।