अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-Nov-2021 08:13 PM
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसकी आज फिर से झलक देखने को मिली। राजधानी पटना के सबसे पॉश इलाके में से एक पाटलिपुत्रा में अपराधियों ने दिनदहाड़े पेंट दुकान में घुसकर कैश लूट लिया। अपराधियों ने सरेआम फायरिंग की औऱ फिर बड़े आराम से निकल गये। फायरिंग औऱ लूट की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। हम आपको बता दें कि पाटलिपुत्रा वह इलाका है जहां सूबे के तमाम बड़े लोग रहते हैं।
कैश लूट की यह घटना पटना में पाटलिपुत्रा थाना के तहत अल्पना मार्केट के पास की है। दिन के लगभग 4 बजे एक पेंट दुकान से कैश लूटने के बाद अपराधियों ने सरेआम दो राउंड हवाई फायरिंग की। पहली फायरिंग दुकान से बाहर निकल कर की औऱ फिर कुछ दूर आगे बढ़ने पर दूसरी गोली चलायी। लोग सहम कर दुबक गये औऱ 3 अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर निकल गये। पटना के हर गली-मोहल्ले में हेलमेट चेकिंग के लिए बाइक को रोकने वाली पुलिस को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गये अपराधियों की भनक तक नहीं लगी।
लूट की इस घटना का शिकार एक पेंट दुकानदार बने। पाटलिपुत्रा में अल्पना मार्केट के पास रंग-तरंग नाम की पेंट की दुकान है। दुकानदार प्रेम कुमार ने बताया कि शाम के लगभग 4 बजे वे अपनी दुकान में बैठे थे कि तीन युवक आ धमके। जींस पैंट औऱ शर्ट पहने तीनों युवकों ने गमछे से अपने चेहरे को ढ़क रखा था। एक युवक दुकान के बाहर खड़ा हो गया औऱ उसके दो साथी दुकान के अंदर घुस गये।
दुकानदार ने बताया कि दुकान में घुसे युवकों ने अपनी कमर से हथियार निकाल लिया। एक युवक ने कट्टा तो दूसरे ने पिस्टल निकाला. दोनों के हाथों में हथियार देखकर दुकानदार औऱ उनका कर्मचारी सहम गये।
अपराधियों ने दोनों को चुप रहने को कहा और दुकान का काउंटर खोल लिया. उसमें दस हजार रूपये कैश रखे थे। अपराधियों ने उस पैसे को निकाल लिया. फिर दुकानदार प्रेम कुमार की जेब में हाथ डाला. वहां पांच हजार रूपये थे. अपराधियों ने वह पैसा भी निकाल लिया. अपराधियों ने प्रेम कुमार का मोबाइल फोन भी ले लिया. फिर खामोश रहने की चेतावनी देते हुए निकल गये. दुकान में घुसे दोनों लुटेरे बाहर निकले तो बाहर खड़ा उनका साथी भी साथ में निकल गया।
सड़क पर चलायी गोलियां
पेंट दुकान से निकले अपराधी वहां से पैदल ही निकले. दुकान से बाहर निकलते ही उन्होंने पहली फायरिंग की. फिर पैदल की पाटलिपुत्रा गोलंबर को ओर निकल गये. थोड़ी दूर पर एक पार्क है. अपराधियों ने अपनी बाइक वहीं लगा रखी थी. पार्क के पास पहुंचते ही अपराधियों ने दूसरी दफे फायरिंग की. फिर तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार हुए और आराम से निकल गये।
सांप के जाने के बाद लकीर पीटने पहुंची पुलिस
अपराधियों के वहां से निकलने के बाद पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों को पहचानने की कोशिश की. पता चला की रंग-तरंग दुकान का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा था. पुलिस ने आस-पास की दुकानों औऱ दूसरे संस्थानों में लगे कैमरे का वीडियो मांगा है. उसके आधार पर अपराधियो की तलाश का दावा किया जा रहा है. पुलिस कह रही है कि अपराधियों का पता लगा लिया जायेगा।