ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / बिहार में बेलगाम हुए बालू माफिया ! लाठी-डंडों से खनन और पुलिस टीम...

बिहार में बेलगाम हुए बालू माफिया ! लाठी-डंडों से खनन और पुलिस टीम को पीटा, SI समेत 5 लोग घायल

15-Dec-2023 10:47 AM

By First Bihar

KISHANGANJ : बिहार में बालू माफिया तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर लगातार बालू माफिया के तरफ से पुलिस प्रसाशन पर हमला किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला किशनगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां किशनगंज में बालू माफिया बेलगाम होते जा रहे हैं। अब बालू माफिया ने खनन और पुलिस टीम पर हमला किया है। पुलिस और खनन टीम पर लाठी-डंडों से अटैक किया गया। इस मामले में दारोगा सहित पांच घायल हुए हैं। पुलिस ने छह नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायलों का इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव में बालू भंडारण की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस और खनन विभाग की टीम को बालू माफिया ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) विनोद कुमार, दो सिपाही, होमगार्ड की जवान और खनन विभाग का चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।


वहीं, इस मामले में खान निरीक्षक सौरव गुप्ता के बयान पर सदर थाने में छह नामजद व 10-12 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। एसडीपीओ गौतम कुमार का कहना है कि हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, इसके पहले घटना की सूचना पर एसडीएम लतीफुर रहमान और एसडीपीओ गौतम कुमार सदर थाना पहुंचे और खान निरीक्षक से जानकारी ली।


आपको बताते चलें कि,किशनगंज में बालू माफिया ने एक सप्ताह पहले पांच दिसंबर को पोठिया थाना क्षेत्र के चमरानी बालूघाट पर भी अवैध खनन को रोकने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस बलों पर हमला किया था। इस दौरान भी पुलिस के जवान और खननकर्मी घायल हुए थे। मामले में खनन निरीक्षक ने 21 लोगों पर पोठिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब तक एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।