Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Jan-2024 03:36 PM
By First Bihar
JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के कडरूआ पुल के पास स्कूटी से जा रहे एक युवक और युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में रिचा कुमारी नामक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी ड्राइव कर रहे उदय कुमार नामक युवक को छाती में गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि, गौरव नामक युवक जो कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव का रहने वाला है वह कोकरसा गांव की रहने वाली युवती रिचा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही गौरव की फौज में नौकरी लग गई। नौकरी होने के बाद गौरव रिचा से अलग होना चाहता था। इसी बात को लेकर मामला पहले स्थानिए थाना और फिर कोर्ट में चला। इस मामले में गौरव जेल चला गया और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। गुरुवार को दिन दहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।