ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : आरजेडी विधायक के बेटे से मांगी पांच लाख की रंगदारी, कहा..पैसे नहीं मिले तो जान से जाओगे..

25-Apr-2022 10:26 AM

KHAGARIA : खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी विधायक के बेटे से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने रुपए नहीं देने पर विधायक और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। विधायक के बेटे ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


दरअसल, अलौली विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे रामनंदन कुमार से अपराधियों ने पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर अपराधियों ने विधायक और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। विधायक के बेटे ने अलौली थाने में गंगौर के सिमराहा गांव निवासी रामानंद सदा के बेटे पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे रामनंदन कुमार मुताबिक रविवार को जब वे अलौली के परास गुलरिया गांव में थे। इसी दौरान आरोपित पंकज कुमार उसके घर पर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर पांच दिन में पांच लाख रुपए नहीं दिए तो पिता समेत उसकी हत्या कर दी जाएगी। उसने खुद को नक्सली गिरोह का सदस्य भी बताया है। पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।