ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव! ज्वेलर्स की दुकान से लूट लिए लाखों के गहने और कैश

03-Oct-2023 09:27 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां अपराधियों ने आभूषण दुकान में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पिस्टल के बल पर बदमाशों ने दुकान में रखे कैश और सोने चांदी के आभूषण समेत करीब 6 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के मुंशी चौक की है।


बताया जा रहा है कि पातेपुर थाना क्षेत्र के लहेरी चौक निवासी सोना दुकानदार पप्पू कुमार साह सोमवार की रात मुंशी चौक स्थित अपनी पीएफ ज्वेलर्स की दुकान पर थे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन की संख्या में बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और पिस्टल तानते हुए दुकानदार को गन प्वाइंट पर ले लिया। सोने चांदी के जेवर समेत दिन भर के बिक्री के रुपये लूटकर फरार हो गए।


दुकानदार द्वारा शोर मचाने के बाद आस पास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। स दौरान उन्होंने थानेदार समेत पुलिस टीम के जरूरी निर्देश दिए हैं।