ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी : सरेराह महिला को चाकू घोंपा : गर्दन...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी : सरेराह महिला को चाकू घोंपा : गर्दन और पीठ पर गहरे जख्म : हालत नाजुक

13-Jun-2024 09:48 AM

By First Bihar

NAWADA : बिहार के नवादा में अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी क्रम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर पड़ी। यह घटना जिले के रजौली थानाक्षेत्र के नगर पंचायत की है। पीड़ित महिला नगर पंचायत क्षेत्र के टकुआटांड़ स्थित वार्ड नंबर 3 की रहने वाली है। 


बताया जा रहा है कि अचानक से हुए इस जानलेवा हमले के बाद महिला के साथ जा रही एक अन्य महिला ने जोर-जोर से चिल्लान शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों को आते देख अपराधी घटनास्थल से भाग निकला। वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. सतीश चंद्र ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया है। 


डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर पर चाकुओं से एक के बाद एक कई वार किए गए हैं। जिससे महिला के गर्दन और पीठ के आसपास जख्म के कई निशान हैं। हालांकि इस घटना में महिला के शरीर से खून अधिक निकलने की वजह से उक्त महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


घायल महिला ने बताया कि चाकू से हमला करने वाला बदमाश कादिरगंज के पचम्बा निवासी शिवपूजन कुमार है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं घटना की सूचना के बाद एसआई दशरथ चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।