ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / सड़क बचाने के लिए बालू ढोने वाले ट्रकों पर नकेल, 14 चक्के से...

सड़क बचाने के लिए बालू ढोने वाले ट्रकों पर नकेल, 14 चक्के से ज्यादा बड़े ट्रकों पर ढुलाई नहीं होगी

08-Feb-2020 07:19 AM

PATNA : बिहार में बालू कारोबार में लगे ट्रांसपोर्टरों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के कारण सड़कों और पुलों को लगातार पहुंच रहे नुकसान को देखते हुए अब इस पर नकेल कसी गई है। राज्य के अंदर अब 14 चक्के से ज्यादा बड़े ट्रकों पर बालू की ढुलाई नहीं की जा सकेगी।


राज्य सरकार के इस फैसले को सभी जिलों में सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने सभी जिलों के एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से यह नियम लागू कराने को कहा है। जिला प्रशासन को यह निर्देश दिए गए हैं कि अगर बालू की ढुलाई में 14 चक्के से ज्यादा बड़े ट्रकों का इस्तेमाल होता दिखे तो उन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ 14 चक्के या उससे कम की क्षमता वाले ट्रकों में जुगाड़ के सहारे बालू की लोडिंग क्षमता बढ़ाए जाने के मामलों की भी जांच को कहा गया है।


राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में सरकार ने यह फैसला लिया है। हाई लेवल मीटिंग में परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल खनन एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव हरजोत कौर और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा मौजूद थे। पथ निर्माण विभाग की तरफ से लगातार शिकायत की जा रही थी कि ओवरलोडेड बालू वाले ट्रकों की वजह से पुलों और सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है।