बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
29-Mar-2024 06:04 PM
By First Bihar
SUPAUL: सुपौल में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 50 वर्षीय महिला की हत्या का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाली मृतका की दो बहुओं को गिरफ्तार किया है। दोनों बहूओं ने सास की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी हत्या की साजिश रच दी और मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया। सास की हत्या करने के बाद दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की खंती डाल दी थी।
दरअसल, जदिया पंचायत के फुलकहा गांव की रहने वासी गुलाब देवी की 28 मार्च को हत्या कर दी गई थी। हत्या को बहुत ही जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस केस को चुनौती के रूप में लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुलाब देवी की दो बहुओं पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहुओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पहले तो दोनों पुलिस को घूमाती रहीं लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई दो दोनों ने सारी सच्चाई बयां कर दी।
दोनों बहूओं ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। गुलाब देवी के बेटे कुंदन राम की पत्नी सुष्मिता और अमित राम की पत्नी संजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी सास गुलाब देवी उन्हें हमेशा प्रताड़ित किया करती थी। जिसके बाद दोनों ने सास को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया और बुधवार को गुलाब देवी के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसकी जान ले ली।
सास की हत्या करने के बाद बाद दोनों ने घर में पड़े लोहे की खंती को गुलाब देवी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। और शव को घर से ले जाकर नहर के पास स्थित मक्के के खेत में फेंक दिया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों बहुओं के गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।