ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! घर में सो रही महिला की गोली मारकर ले ली जान, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

21-Oct-2023 12:36 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच हया है। घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के बड़हरा खलवा टोला गांव की हैं।


मृतक महिला की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र बड़हरा खलवा टोला गांव के रहने वाले डोमा चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी राजमती देवी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि राजमती देवी अपने कमरे में सो रही थी, तभी गांव के ही मंजूर गदी, अफलू यादव के साथ तीन लोग घर में घुसे और उसके सिर में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए योगापट्टी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफ कर दिया लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।