ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! दो मनरेगा कर्मियों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

09-Nov-2023 12:32 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने एक मनरेगा कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मनरेगा कर्मी बाइक पर सवाह होकर अपने घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मनरेगा कर्मी के ऊपर ताबड़तोड फायरिंग कर उसकी जान ले ली। इस दौरान एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना श्रीनगर थाना और चंपा नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चरैया रहिका पुल के पास की है।


मृतक मनरेगा कर्मी की पहचान चंपानगर थाना क्षेत्र प्रसादपुर निवासी संजीव कुमार साह और घायल श्रीनगर निवासी राजीव कुमार गुप्ता है। बताया जा रहा है कि अमौर प्रखंड में संजीव कुमार साह मनरेगा में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है और राजीव कुमार गुप्ता उसका सहयोगी है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहें थे। इसी दौरान पुल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और दोनों को गोली मार दी।


गोली लगने से मनरेगा अकाउंटेंट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राजीव कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मी को इलाज के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो लोगों को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।