बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
17-Aug-2023 11:27 AM
By Tahsin Ali
PURNEA: जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर लगातार इस बात का दावा करते रहे हैं कि बिहार में सड़कों की स्थिति खराब हो गई है और सुदूर ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत 2005 से पहले वाली हो गई है। प्रशांत किशोर के दावों की सच्चाई पूर्णिया में सामने आई है, जहां बाढ़ के कारण ध्वस्त हुई सड़कों का कई साल बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया और कहा है कि बिहार में फिर से 2005 से पहले वाली स्थिति हो गई है।
दरअसल, पूर्णिया के बायसी अंतर्गत सुगाव महानंदपुर पंचायत और पुराना गज पंचायत को जाने वाली NH 31 डंगरा से चटांगी तक जाने वाली करीब 7 से 8 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। साल 2017 के बाढ़ में यह सड़क ध्वस्त हो गई थी। ध्वस्त सड़क पर सैकड़ो जगह ऐसे गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। गंभीर बीमार मरीज को अस्पताल तक ले जाने में दो घंटे का समय लग जाता है।
कई सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे इलाके के लोगों के धैर्य ने गुरुवार को जवाब दे दिया और उन्होंने कीचड़ युक्त सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। इलाके के लोगों को कहना है कि वे बार बार अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन के अलावे कुछ हासिल नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बायसी अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क को चलने युक्त बनाने की मांग की है। एसडीएम ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया है।


