समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
14-Aug-2020 06:41 PM
DARBHANGA : बिहार में बाढ़ से तबाही मची हुई है. कई जिलों में बाढ़ से लाखों लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं. बाढ़ की इस विषम परिस्थिति में जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा कर रहे हैं. शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नीतीश सरकार ने जमकर हमला बोला. पप्पू यादव ने नीतीश सरकार के मंत्री पर भी पैसा लूटने का आरोप लगाया.
जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में 70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. लोग डरे-सहमे हुए हैं और सरकार सोई हुई है. वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार इतना व्याप्त है कि उद्घाटन के दिन ही एप्रोच रोड टूट जाता है. लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. पिछले साल कहलगांव में भी हुआ था. बड़े-बड़े ठेके ऐसे कंपनियों को दिए जाते हैं, जिससे नेताओं ने पहले से साठगांठ की होती है.

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिथिला को ठगा है. सपने दिखाए लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ. हम मिथिला में राम राज, अकबर राज और अशोक राज जैसी व्यवस्था चाहते हैं। सभी को आर्थिक आजादी और रोजगार मिले। इसी से गरीबी दूर होगी. पप्पू यादव ने कहा कि मुझे किसी पद का लोभ नहीं है. मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता. मेरी लड़ाई सिर्फ बिहार और बिहारी को बचाने की है. मेरी लड़ाई तीस साल बनाम तीन साल है. मैं तीन साल में बिहार को एशिया का नंबर एक राज्य बनाऊंगा.
बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को पिछले 15 वर्षों में मालूम नहीं चला कि बिहार के किस हिस्से में बाढ़ से तबाही होती है. पहले कभी फरक्का बराज के बारे में नहीं सोचा और अब चुनाव के समय फरक्का बराज की याद आ रही है. सिंचाई मंत्री संजय झा पर चुटकी लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एक संजय महाभारत में थे और एक संजय कलयुग में है. कलयुग के संजय ने सरकारी पैसा लूट जनता को बाढ़ में मरने के लिए छोड़ दिया है.
कोरोना वायरस का ज़िक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थिति बहुत बुरी है. यह सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि अब एनडीए के घटक दल ही उन्हें आईना दिखा रहे हैं. रामविलास जी और चिराग पासवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना और बाढ़ से बिहार बेहाल है.