Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
10-Aug-2023 12:53 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़ने जाने के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया गया है। कई जगहों पर नीचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है। नेपाल की तरफ से गंडक बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी में उफान आ गया है।
पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड स्थित रामपुर कला गांव पूरी तरह से डूब गया है। गंडक नदी का पानी गांव में घुसने के कारण करीब 50 घर बाढ़ के डूब चुके हैं। जिसके कारण सैकड़ों लोग तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं मंगलपुर कला गांव के कई लोगों के घर पूरी तरह से डूब गए हैं और गांव के लोगह सड़कों पर रहने को विवश हो गए हैं। बाढ़ और बारिश के कारण लोग खासे परेशान हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी है।
बता दें कि नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा समेत राज्य की आठ बड़ी नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा के अलावा कोसी, गंडक, बागमती, घाघरा, कमला बलान, ललबकिया, परमान नदी का जलस्तर विभिन्न स्थानों पर लाल निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद बड़े इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जल संसाधन विभाग ने पूरे प्रदेश में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।