BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
18-Jul-2022 10:03 AM
NALANDA : बिहार के नालंदा जिला से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने ऑनलाइन फिरौती की मांग की. घटना बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट मोहल्ले की है. अपराधियों ने यहां से दिनदहाड़े फिरौती के लिए किशोर का अपहरण कर लिया. बदमाशों ने उसके परिजनों से दो लाख रुपये की मांग की. परिजन इतने पैसे देने में सक्षम नहीं थे. फिर किसी तरह बदमाशों से 20 हजार रुपए देकर किशोर को छोड़ने की बात तय हुई.
जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने फिरौती की रकम कैश में लेने से इंकार कर दिया. अपराधियों ने परिजनों को ऑनलाइन 20 हजार रुपये देने को कहा. ये उनके लिए चुकाने वाला था. लेकिन उन्होंने फिरौती का रकम ऑनलाइन दे दिया. इसके बाद बदमाशों ने किशोर को छोड़ दिया. हालांकि छोड़ने से पहले बदमाशों ने किशोर के द्वारा विरोध करने पर उसे बेल्ट और पिस्तौल के बट से पिटाई की. परिजनों ने जख्मी शेखपुरा जिला के ज्ञान बिगहा गांव निवासी निशांत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया.
घटना के बाद निशांत ने बताया कि वह खंदकपर मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर 12वीं की पढ़ाई करता है. जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए धनेश्वरघाट जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसे बाइक पर बैठा लिया. उसे लेकर राजगीर रोड में एक सुनसान स्थान पर चले गये. किशोर कुछ बोलना चाहता तो बदमाश उसे पीटने लगते. इसके बाद बदमाशों ने उसी के मोबाइल से पिता को फोन कर दो लाख रुपये की मांग की.
अपराधियों से किसी तरह 20 हजार रुपए फिरौती देने पर बात बनी. इसके बाद परिजन ने ऑनलाइन पेमेंट किया. फिरौती का रकम मिलने के बाद बदमाश किशोर को नालंदा मोड़ पर छोड़कर राजगीर की तरफ भाग गये. वहां से किसी तरह वह दीपनगर थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. वहीं, इस घटना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ बदमाशों की पहचान की गई है. उनको गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी की जा रही है.