Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?
03-Nov-2024 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दीपावली के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन नवंबर महीने में पिछले साल की तरह सर्दी का अहसास अभी नहीं हो रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम गर्म रहा। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में भी तापमान में उस स्तर की गिरावट नहीं हो पाई है जितनी पिछले साल देखी गई थी।
वहीं मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। 4 नवंबर के बाद प्रभावी सर्दी के संकेत दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि 15 नवंबर तक हल्की ठंड महसूस की जाएगी। उसके बाद बिहार में सर्दी का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अभी दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
जानकारी हो कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 20 डिग्री से कम हो हो गया था। आमतौर पर नवंबर महीने में ऐसा ही मौसम देखा जाता है। लेकिन इस साल तापमान अभी भी 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया । वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सी के ऊपर पाया गया। लेकिन पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव, खासकर न्यूनतम तापमान में गिरावट की प्रबल संभावना है।
इधर, 5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। छठ के दौरान सुबह में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। हालांकि आसमान में हल्की-फुल्की धुंध देखी जा सकती है। आज भी सवेरे मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में धुंध की दस्तक महसूस की गयी है।लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि छठ पूजा के दूसरे अर्घ्य के दिन लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है।