ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं

बिहार में बाढ़ वाली शादी : बरातियों की गाड़ी वापस लौट गई, दूल्हे मियां नाव पर सवार होकर पहुंचे दुल्हन के पास

बिहार में बाढ़ वाली शादी : बरातियों की गाड़ी वापस लौट गई, दूल्हे मियां नाव पर सवार होकर पहुंचे दुल्हन के पास

20-Jun-2021 11:51 AM

GOPALGANJ : बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही राज्य के कई जिले बाढ़ संकट से जूझ रहे हैं. उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी ग्रामीण इलाकों में घुस चुका है और इसने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है. इस वक्त शादियों का भी मौसम है ऐसे में बाढ़ उन लोगों के लिए परेशानी बन कर उभरी है जिनकी शादी हो रही है. हालात ऐसे हैं कि गोपालगंज में बाढ़ की वजह से बाराती लड़की वाले के घर तक नहीं पहुंच पाए. बाढ़ का पानी सड़क पर ऐसे चढ़ा कि बारातियों की गाड़ी को वापस लौटना पड़ा लेकिन दूल्हे मियां कहां मानने वाले थे. नाव पर सवार हुए और पहुंच गए दुल्हनिया के पास. 


मामला गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड के निमुइयां गांव का है. जादोपुर थाने के भगवानपुर गांव के रामवचन यादव के बेटे रामकुंवर यादव की शादी मांझा थाने के निमुईया गांव के कन्हैया यादव की बेटी कुमारी किरण के साथ होनी थी. शादी के दिन दूल्हा बारातियों के साथ अपनी दुल्हन को लेने निकला लेकिन बाढ़ की वजह से हालत ऐसे बन गए थे कि उसके होश उड़ गए. रास्ते में जलजमाव इतना था कि बारातियों की गाड़ी के लिए जाने का कोई रास्ता ही नहीं था. दूल्हे के पास दुल्हन तक पहुंचने का नाव का सहारा लेने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था. फिर क्या था दूल्हे ने बारातियों की गाड़ियों को वापस लौटा दिया और खुद नाव पर सवार होकर शादी करने दुल्हन के घर चला गया. जहां दूल्हा और उसके परिजनों की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई.


दूल्हे ने बताया कि बारिश तेज थी और गांव में बाढ़ का पानी था. तेज हवा के कारण नाव भी अपना दिशा बदल रही थी. जिस कारण आने में काफी देरी हो गई. अगर गांव में सड़क रहती तो आज गांव की यह स्थिति नहीं होती. यहां के ग्रामीण सड़क के लिए कई सालों से परेशान हैं. हर साल हमारा गांव बाढ़ की चपेट में आता है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.