Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
22-Dec-2023 04:25 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने शहर के एक नामी गिरामी डॉक्टर से 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने डॉक्टर को धमकी दी है कि अगर उन्होंने रुपए नहीं दिए तो उनके अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। डॉक्टर को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र भेजा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को आईएमए के सचिव डॉ. रंजन कुमार चौधरी के नेतृत्व में पीड़ित डॉक्टर डॉ. रुपेश कुमार समेत अन्य डॉक्टर ने बेगूसराय एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद टाउन थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अपराधी ने निबंधित डाक से रंगदारी का पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि ‘डॉक्टर रुपेश कुमार 8 दिन के अंदर 20 करोड़ रूपया रंगदारी टैक्स दे दो। नहीं तो नौवे दिन से खेल चालू हो जाएगा। तुम्हारे क्लिनिक को भी बम से ध्वस्त कर दिया जाएगा’।
पीड़ित डॉक्टर रुपेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके पास धमकी भरा पत्र पहुंचा लेकिन वह पत्र स्टाफ ने रिसीव किया था। शाम में पेशेंट देखने के बाद जब स्टाफ ने उन्हें पत्र दिया तो उसे पढ़कर डॉक्टर के पैरों तले जमीन खीसक गई। डॉक्टर ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उन्होंने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पूरे मामले पर आईएमए के सचिव डॉ रंजन कुमार चौधरी ने कहा कि एसपी योगेंद्र कुमार से आईएमए का प्रतिनिधि मंडल मिलकर मामले की जानकारी दी है। पत्र में लिखा हुआ है कि मैं ठाकुर गैंग, 3 दिन के अंदर रुपए नहीं दोगे तो क्लीनिक को बम से उड़ा दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।