ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, लूटपाट के दौरान फाइनांस कर्मी को मारी गोली

12-Apr-2024 05:16 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी। कर्मचारी को गोली मारने के बाद बदमाशों ने उसके पास मौजूद रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के बाजितपुर स्थित भुतही पुल के पास की है।


दरअसल, एक माइक्रो फाइनांस कंपनी का कर्मचारी चंदन कुमार ऋण के पैसों की वसूली कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब चंदन ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फाइनांस कर्मी को गोली मारने के बाद बदमाशों ने उसके पास मौजूद साढ़े 19 हजार रुपए लुटकर मौके से फरार हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फाइनांसकर्मी को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


डॉक्टरों के मुताबिक गोली चंदन के कंधे में लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई है। पूरे मामले पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।