पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद
19-Sep-2024 06:23 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: इस वक्त क बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोर्ट से घर लौट रहे तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। गुरुवार को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया और थुमहा के बीच में एनएच 327ई की है।
अपराधियों की गोली से घायल तीनों लोगों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खूंट गांव निवासी महेंद्र साह, उनके बेटे ललन साह और महेंद्र साह के भाई योगेंद्र साह के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पिपरा थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, इनका पूर्व से किसी से कोई विवाद चल रहा था उसी में आज सुपौल कोर्ट से तारीख से गवाही देकर वापस लौट रहे थे।
पीड़ितों ने बताया है कि जिन लोगों से उनका विवाद चल रहा था, उन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कोर्ट में तारीख थी, इसलिए सुपौल गए थे और वहां से वापस घर लौट रहे थे, तभी 8 की संख्या में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले भी आरोपी हमला कर चुके हैं। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके कारण पीड़ित और उनका परिवार खौफ में रहता है।
इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने जदिया थानाध्यक्ष समेत डीएसपी तक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़ित ने कहा कि न्याय के लिए एसपी तक गुहार लगा चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। दारोगा से लेकर डीसीपी तक पैसा लेकर आरोपियों का नाम छांट देते हैं। बता दें कि दिनदहाड़े इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन बन गया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।