नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
24-Jan-2023 01:42 PM
By First Bihar
SHEKHPURA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने शेखपुरा जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है और पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक के कर्मचारी से साढ़े 12 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
घटना शेखपुरा का वीआईपी रोड का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कॉपरेटिव बैंक के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि कॉपरेटिव बैंक का कर्मचारी साढ़े 12 लाख रुपये लेकर शेखपुरा के पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया और पास रखे सारे कैश को लूट लिया। लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।