ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने बर्तन कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

07-Sep-2024 02:19 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जिले के जदिया थाना क्षेत्र नंदना में अपाची बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बर्तन कारोबारी को गोली मार दी और पास रखे दस हज़ार रुपए लूट लिए। अपराधियों ने तीन गोली चलायी थी जिसमें एक गोली बर्तन कारोबारी के दाएं कंधे में जा लगी। जिससे बर्तन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए।


 गंभीर रूप से घायल बर्तन कारोबारी को डायल 112 की टीम ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। गोली दाएं कंधे में फंसा हुआ है जिसे निकालने के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परसागढ़ी दक्षिणी पंचायत के हनुमानगढ़ी गाँव वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय जगदेव साह के 40 वर्षीय पुत्र कुंदन साह को जदिया थाना क्षेत्र के जेबीसी नहर के बगल में डायनेज के पुल पर नंदना और परसागढ़ी दक्षिणी पंचायत के सीमा पर बाइक सवार हथियार लेश 3 अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर इनसे 10 हज़ार रुपए लूट लिए और सभी अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद 42 नंबर रोड से बस्ती होकर हथियार का प्रदर्शन करते हुए भाग गए। 


बता दें कि जख्मी घूम-घूम कर बर्तन बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं और आज जब बरतन गांव-गांव बेचकर वापस रघुनाथपुर हटिया आ रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। लोगों ने यह भी कहा कि बार बार इस तरह की घटना अक्सर जदिया थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा घटित की जाती है फिर भी जदिया पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती हैं। मामले को लेकर डायल 112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी राजनंद ने बताया कि गोविंदपुर सायफन के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर इसे जख्मी कर दिया है जिसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए हैं। 


वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि गोली जख्मी के कंधा में हड्डी के बीच फंसा हुआ है जख्मी की हालत नाजुक है उसे बेहतर ईलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।