ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

बिहार में अनोखी शादी: दूल्हे ने तोड़ा धनुष तो दुल्हन ने पहनाई वरमाला

26-Jun-2021 05:17 PM

DESK: धार्मिक कथाओं में स्वयंवर की चर्चा सुनने को मिलती है। रामायण में भी इस बात का जिक्र है। लेकिन आज के कलियुग में ऐसा नहीं होता। यह बात बिलकुल सही है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि कलियुग में भी ऐसा संभव है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो सारण के सोनपुर प्रखंड के सबलपुरी पूर्वी गांव में आयोजित एक अनोखी शादी की है। जिस प्रकार सतयुग में भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़कर माता सीता के साथ विवाह किया था ठीक उसी तरह से यहां भी स्वयंवर का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्वयंवर को देखने के लिए भारी संख्या में लोग शादी में पहुंचे थे। दूल्हे ने इस दौरान दौरान शिव के धनुष को तोड़ा जिसके ठीक बाद दुल्हन ने वरमाना पहनाई। कलियुग में हुए इस अनोखी शादी में फर्क सिर्फ इतना था कि यहां दूल्हा फिक्स था जिससे शादी होनी थी लेकिन सतयुग के स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धा शादी के लिए आए थे। सतयुग में जिस तरह से भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़कर मां सीता के साथ विवाह किया था ठीक उसी तरह से स्वयंवर का आयोजन किया गया। 

 

सारण जिले में हुई इस अनोखी शादी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद इसकी चर्चा खूब हो रही है। इसे देखकर लोग अपनी राय भी दे रहे हैं। इस अनोखी शादी में रामायण काल की तरह दूल्हे ने धनुष तोड़ने की परंपरा निभाई। धनुष तोड़ने के बाद दुल्हन ने वरमाला पहनाया जिसके बाद हिन्दू रिति रिवाज से दोनों की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। शादी से पहले हुए वरमाला को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी। कोरोना को लेकर इस दौरान लापरवाही भी बरती गयी। इस शादी के दौरान ना तो किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया और ना ही चेहरे पर मास्क ही लगाया। यूं कहे कि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। शादी की खुशियों को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। वे भूल जाते है कि इससे उनका पल यादगार तो बनेगा ही लेकिन यह दूसरों के लिए भी  परेशानी का सबब बनेगा। इस स्वयंवर के दौरान जिस तरह की लापरवाही बरती गयी उससे कोरोना के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता।