ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, नीतीश के नेतृत्व को चिराग ने नकारा

अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, नीतीश के नेतृत्व को चिराग ने नकारा

04-Oct-2020 04:09 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है, जहां लोजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. लोजपा ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला किया है. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर सबकी निगाहें टिकी थीं, जिन्होंने नीतीश इ नेतृत्व को नकार दिया है. 



 

लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों की मौजूदगी में यह बड़ा निर्णय लिया गया है. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना और ऑपरेशन के कारण पशुपती पारस और कैसर वीसी के माध्यम से इस अहम बैठक में जुड़े. इस मीटिंग में लोजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला किया है. 




करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लोजपा-भाजपा सरकार का प्रस्ताव पारित किया गया है. यानी कि चुनाव के बाद लोजपा के सभी विधायक भाजपा को समर्थन देंगे. लोजपा के सभी विधायक पीएम मोदी और मज़बूत करेंगे. दरअसल एक साल से बिहार 1st बिहारी 1st के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर लोजपा पीछे हटने को तैयार नहीं है.


news image


भाजपा और जेडीयू के बीच सहमति बनने के बाद अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि आज बैठक के बाद चिराग पासवान आखिरकार कौन सा बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. हालांकि जिस तरीके से चिराग पासवान और उनकी पार्टी लगातार सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठाती रही है. उससे ऐसा माना जा रहा था कि चिराग किसी भी हाल में जेडीयू के साथ चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि चिराग 143 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे, जिसका एलान वह पहले कर चुके हैं.


उधर दूसरी ओर, सीटों के बंटवारे पर आखिरकार जेडीयू और बीजेपी के सीटों के बंटवारे पर बात बन गयी है. दोनों पार्टियों के बीच आधी-आधी सीटों पर बंटवारे पर सहमति बन गयी है. बीजेपी से ज्यादा सीट लेने पर अड़े नीतीश कुमार को आखिरकार जिद छोड़नी ही पडी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी के लिए पांच सीटें छोड़ी गयी है. बाकि सीटों पर जेडीयू-बीजेपी के बीच आधा-आधा बंटवारा होगा. 


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक तालमेल में आंकडा 119-119 औऱ पांच सीटों का है. यानि बीजेपी-जेडीयू 119-119 और जीतन राम मांझी-पांच जीतन राम मांझी की पांच सीटों को जेडीयू के हिस्से में जोड़ दिया जाये तो आंकडा इस तरह हो जायेगा. जेडीयू को 124 और बीजेपी को 119. कहने को बीजेपी को अपने हिस्से से लोजपा को सीटें देनी थी. लेकिन ये साफ है कि लोजपा बीजेपी-जेडीयू के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी. लिहाजा जेडीयू बीजेपी बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.




news image