ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा

बिहार में अगले 72 घंटे में दस्तक देगा मानसून, उत्तर बिहार में अच्छी बारिश के संकेत

बिहार में अगले 72 घंटे में दस्तक देगा मानसून, उत्तर बिहार में अच्छी बारिश के संकेत

10-Jun-2022 02:58 PM

PATNA: बिहार में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 72 घंटों मे मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। मानसून पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंच चुका है। पूर्णिया में प्री-मानसून की बारिश होने से इसके संकेत मिले हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में गुरुवार को हुई बारिश मानसून के लिए अनुकूल साबित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 से 13 जून के बीच मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है।


गुरुवार को बक्सर, गया और पूर्वी चंपारण को छोड़ दें तो राज्य के अन्य भागों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण भागों में पछुआ हवा की मजबूत स्थिति के कारण राजधानी पटना समेत दक्षिणी भाग में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा जबकि उत्तर बिहार में बारिश के कारण तापमान में सामान्य रहने की उम्मीद है।


मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।