ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / फुल स्पीड में मानसून, पटना समेत ज्यादातर जिलों में अगले 72 घंटे तक...

फुल स्पीड में मानसून, पटना समेत ज्यादातर जिलों में अगले 72 घंटे तक बारिश

19-Jun-2020 07:03 AM

PATNA : समय से पहले बिहार पहुंच चुका मानसून अपनी पूरी रफ्तार में दिख रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलों में सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि पटना समेत ज्यादातर जिलों में अगले 72 घंटे तक बारिश से लगातार जारी रहेगी। पटना में गुरुवार कि रात भर बारिश होती रही है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है जिससे एक टर्फ लाइन दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम के ऊपर से गुजर रहा है। इस वजह से यूपी के साथ-साथ बिहार में इस वक्त लगातार बारिश हो रही है। राजधानी पटना में अब तक सामान्य से 88 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। पटना में अब तक तकरीबन 56.8 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन यह आंकड़ा 107 मिलीमीटर है। पटना में लगातार बारिश से जल जमाव का संकट पैदा हो गया है। 


बिहार में सामान्य से 48 फ़ीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 7 जिलों में 100 फ़ीसदी से अधिक बारिश हुई है। भोजपुर में सबसे ज्यादा सामान्य से 247 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा बक्सर में 162 फीसदी सामान्य से अधिक, औरंगाबाद में 116 फ़ीसदी ज्यादा और रोहतास में सामान्य से 102 फ़ीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।